औरंगाबाद : रफीगंज में पति ने की पत्नी को चाकू से वार कर हत्या, घटना के बाद पति फरार

औरंगाबाद : रफीगंज थाना क्षेत्रबक अब्दुलपुर मोहल्ले में एक पति ने पत्नी को चाकू से वार कर हत्या कर दी. घटना का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका हैं. घटना के संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. जानकारी के अनुसार, रफीगंज थाना क्षेत्रबक अब्दुलपुर […]

औरंगाबाद : रफीगंज थाना क्षेत्रबक अब्दुलपुर मोहल्ले में एक पति ने पत्नी को चाकू से वार कर हत्या कर दी. घटना का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका हैं. घटना के संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, रफीगंज थाना क्षेत्रबक अब्दुलपुर मोहल्ला निवासी बैजनाथ चौहान का पत्नी तेतरी देवी के साथ कुछ विवाद हो गया. इसके बाद पति ने घर में रहे चाकू से उसके शरीर पर कई जगहों पर वार कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गया ले जाया गया, जहां इलाज क्रम में उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद से पति फरार है. वहीं, लोगों का कहना है कि दोनों के बीच हमेशा विवाद होता रहता था. मामले में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >