औरंगाबाद नगर : जन अधिकार छात्र परिषद जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार यादव ने कहा है कि देव में सात निश्चय योजना के अंतर्गत बीडीओ द्वारा नल जल योजना के तहत वार्ड प्रबंधन समितियों पर प्राथमिक दर्ज कराना गलत है. पहले देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे भ्रष्टाचार के विरोध में देव बीडीओ ने कार्रवाई की गयी हैं, जबकि हकीकत में वार्ड समिति को बली का बकरा बनाया जा रहा हैं. वास्तव में भ्रष्टाचारी कोई और हैं?
नल-जल योजना में वार्ड सदस्य व सचिव पर प्राथमिकी गलत
औरंगाबाद नगर : जन अधिकार छात्र परिषद जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र कुमार यादव ने कहा है कि देव में सात निश्चय योजना के अंतर्गत बीडीओ द्वारा नल जल योजना के तहत वार्ड प्रबंधन समितियों पर प्राथमिक दर्ज कराना गलत है. पहले देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे भ्रष्टाचार के विरोध में देव बीडीओ ने कार्रवाई […]

सात निश्चय योजना के नियमानुसार फंड सबसे पहले पंचायत के खाता में आता है, जो मुखिया और सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित होता और आगे इसमें बीडीओ के निर्देशानुसार वार्ड प्रबंधन समिति के खाता में पैसा जाता है. तब योजना के कार्य की शुरुआत होती है. इस योजना की सच्चाई कुछ और ही है. ग्राम पंचायत वार्ड कार्यान्वयन समिति से ब्लैंक चेक मुखिया और सचिव लेते हैं तब फंड की राशि को ट्रांस किया जाता है. जिलाधिकारी से मांग की है कि जो लोग घाल-मेल में शामिल हैं, उनलोगों पर कठोर कार्रवाई की जाये. बीडीओ, मुखिया एवं सचिव सभी पर प्राथमिकी दर्ज हो.