मीटर नहीं लगवाने वालों का काटा जायेगा कनेक्शन

डेहरी सदर : बिजली का मीटर लगाने में कनेक्शन लेने के बावजूद आना-कानी करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जायेगा. यह बातें शनिवार को कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार रंजन ने मथुरी पुल स्थित विधुत डिवीजन कार्यालय में डिवीजन क्षेत्र में मीटर लगाने का काम कर रही एजेंसी व रीडिंग के काम में लगे फ्रेंचाइजी व […]

डेहरी सदर : बिजली का मीटर लगाने में कनेक्शन लेने के बावजूद आना-कानी करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जायेगा. यह बातें शनिवार को कार्यपालक पदाधिकारी अभय कुमार रंजन ने मथुरी पुल स्थित विधुत डिवीजन कार्यालय में डिवीजन क्षेत्र में मीटर लगाने का काम कर रही एजेंसी व रीडिंग के काम में लगे फ्रेंचाइजी व अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहीं.

उन्होंने कहा कि काम में लापरवाही बरतने एजेंसी व फ्रेंचाइजी पर से शो काज किया गया है. एक सप्ताह के अंदर में काम में सुधार नहीं लाने एजेंसी व फ्रेंचाइजी का एकरनामा भी रद्द किया जायेगा. बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में रीडिंग लेने व मीटर लगाने में आ रही परेशानी को भी फ्रेंचाइजी व मीटर लगाने वाली एजेंसी ने बातों को रखा.

कार्यपालक अभियंता ने समस्याओं को सुना. उन्होंने ने डिवीजन क्षेत्र के उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि अनमीटर व नये उपभोक्ता मीटर लगाने व रीडिंग लेने में एजेंसी व फ्रेंचाइजी का सहयोग करें. मीटर नहीं लगवाने वाले उपभोक्ताओं की बिजली काट दी जायेगी. बैठक में विभिन्न सब डिवीजन के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, आइटी मैनेजर आदि भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >