घर में लगी आग, बाल-बाल बचा परिवार

बारुण : बारुण थाना क्षेत्र के धमनी गोला गांव में कुछ लोगों ने एक घर में आग लगा दी. जिस वक्त घर में आग लगायी गयी उस वक्त घर में कई लोग सो रहे थे. किसी तरह बाहर निकलकर लोगों ने अपनी जान बचायी. घटना के पीछे पुरानी रंजिश को कारण माना जा रहा है. […]

बारुण : बारुण थाना क्षेत्र के धमनी गोला गांव में कुछ लोगों ने एक घर में आग लगा दी. जिस वक्त घर में आग लगायी गयी उस वक्त घर में कई लोग सो रहे थे. किसी तरह बाहर निकलकर लोगों ने अपनी जान बचायी. घटना के पीछे पुरानी रंजिश को कारण माना जा रहा है.
इस मामले में पीड़ित कंचन देवी ने थाने में आवेदन देते हुए कार्रवाई करने की गुहार लगायी है. कंचन ने गांव के अंटू चौधरी,नागेश्वरपुर गांव के गुरु चौधरी व धनंजय चौधरी पर घर में आग लगाने का आरोप लगाया है. इधर थानाध्यक्ष बीके पासवान ने बताया कि घटना की जानकारी है, छानबीन चल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >