ओबरा में एके-47 के साथ दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

औरंगाबाद नगर : औरंगाबाद जिले के ओबरा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से एक एके-47, एक कट्टा व 32 कारतूस बरामद किये गये हैं. प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बड़ी घटना […]

औरंगाबाद नगर : औरंगाबाद जिले के ओबरा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से एक एके-47, एक कट्टा व 32 कारतूस बरामद किये गये हैं.
प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बड़ी घटना काे अंजाम देने के लिए अपराधी इकट्ठा होनेवाले हैं.
सूचना के आधार पर एएसपी (अभियान) राजेश कुमार सिंह व सदर एसडीपीओ अनूप कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. इसमें ओबरा थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार, दारोगा मनोज कुमार, मिथलेश कुमार सिंह, सिपाही सुनील कुमार, शत्रुघ्न कुमार पासवान व शैलेश कुमार ने ओबरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में छापेमारी कर मुकेश सिंह को गिरफ्तार किया. मुकेश ने पूछताछ के क्रम में बताया कि ओबरा थाना क्षेत्र के चपरी गांव निवासी कुख्यात अपराधी व नक्सली जितेंद्र सिंह उर्फ टाइगर व हसपुरा थाना क्षेत्र के चनहट निवासी अजय सिंह ने मिल कर दो माह पूर्व ओबरा में अनीश कुमार उर्फ मुन्ना की हत्या गोली मार कर की थी. वहीं, घटना में उपयोग किये गये हथियार व कारतूस तेजपुरा गांव निवासी शिवकुमार यादव के घर में छिपा कर रखे हुए हैं.
टीम में शामिल पदाधिकारी मुकेश सिंह को लेकर शिवकुमार यादव के घर पहुंचे, जहां उसे गिरफ्तार किया गया और उसकी निशानदेही पर एके-47, एक देशी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि इन दोनों कुख्यात अपराधियों ने कहीं से एके-47 पुलिस से लूट कर या किसी नक्सली संगठन से लेकर भागे हैं, जिसकी जांच की जा रही है. दोनों के विरुद्ध ओबरा थाने में अलग से प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है.
वहीं, अन्य अपराधियों अजय सिंह व जितेंद्र सिंह उर्फ टाइगर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इन अपराधियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलायी जायेगी. वहीं, इन अपराधियों को गिरफ्तार करनेवाले पुलिस पदाधिकारियों को जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >