सावधान! बिहार में बढ़ रहे हैं कोरोना के केस, तीन दिनों में बढ़े 17 मामले

राज्य में पिछले तीन दिनों से कोरोना के नये संक्रमितों की संख्या में मामूली वृद्धि दर्ज की जा रही है. बुधवार को राज्य में कोरोना के 76 नये संक्रमित पाये गये हैं. इसके पहले मंगलवार को राज्य में 67 नये संक्रमित जबकि 26 जुलाई को राज्य में सिर्फ 59 कोरोना संक्रमित मिले थे.

पटना. राज्य में पिछले तीन दिनों से कोरोना के नये संक्रमितों की संख्या में मामूली वृद्धि दर्ज की जा रही है. बुधवार को राज्य में कोरोना के 76 नये संक्रमित पाये गये हैं. इसके पहले मंगलवार को राज्य में 67 नये संक्रमित जबकि 26 जुलाई को राज्य में सिर्फ 59 कोरोना संक्रमित मिले थे.

राज्य में कुल 154318 सैंपलों की जांच की गयी है. इसमें राज्य में कोरोना का संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत और कोरोना का रिकवरी रेट 98.60 प्रतिशत है. राज्य के 13 जिलों में कोरोना के संक्रमित नहीं पाये गये.

इसमें अररिया, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज, कैमूर, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, नवादा, सारण,शिवहर और सीवान जिले शामिल हैं. राज्य में सर्वाधिक 11 नये मामले बेगूसराय जिले में पाया गया है.

इसके अलावा अरवल में एक, औरंगाबाद व बांका में दो-दो, भागलपुर में तीन, दरभंगा में छह,जमुई, जहानाबाद में एक-एक, कटिहार व किशनगंज में तीन-तीन, लखीसराय में एक, मधेपुरा में दो, मधुबनी में पांच, मुंगेर में एक संक्रमित पाये गये.

इसके अलावा नालंदा में दो, पटना व पूर्णिया में पांच-पांच, रोहतास व सहरसा में तीन-तीन, समस्तीपुर में पांच, शेखपुरा व सीतामढ़ी में दो-दो, सुपौल में एक, वैशाली व पूर्वी चंपारण में तीन-तीन संक्रमित पाये गये.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >