अरवल जिला में कार्यक्रम पदाधिकारी ने संभाला पदभार

अरवल जिला शिक्षा विभाग में खुशबु कुमारी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) के पदभार को संभाला है. अधिकारियों और कर्मियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और बेहतर कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

अरवल में शिक्षा विभाग में पदस्थापित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) खुशबु कुमारी ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण किया. पदभार संभालने के बाद कार्यालय परिसर में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया. अधिकारियों और कर्मियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं.

समग्र शिक्षा कार्यालय में हुआ स्वागत समारोह

नवनियुक्त डीपीओ का स्वागत सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी आसिफ अली के नेतृत्व में समग्र शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों और कर्मियों ने किया. इस अवसर पर लेखा पदाधिकारी रमन कुमार, रमेश कुमार, दिलीप कुमार, प्रभात कुमार सहित समग्र शिक्षा के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे. सभी ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और बेहतर कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

बेहतर शिक्षा व्यवस्था को लेकर जताई उम्मीद

पदभार ग्रहण के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने विश्वास जताया कि खुशबु कुमारी के नेतृत्व में समग्र शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगा और जिले में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी.

जहानाबाद में शराब माफियाओं पर पुलिस एक्शन, 5 कुंतल जावा महुआ नष्ट, 34 लीटर देसी शराब बरामद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishikant kumr

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >