केस नहीं हटाया गया, तो पार्टी करेगी तेज आंदोलन

करपी (अरवल) : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लोकल कमेटी करपी के सचिव कामरेड विजय प्रसाद सिंह एवं डाॅ एसएम सगीर ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि तेलपा थानांतर्गत अंधरा चक में ग्रामीणों द्वारा बिजली के सवाल को लेकर आंदोलन किया गया था. ग्रामीणों पर केस दर्ज करना एक गंभीर जन तंत्र विरोधी कार्रवाई […]

करपी (अरवल) : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लोकल कमेटी करपी के सचिव कामरेड विजय प्रसाद सिंह एवं डाॅ एसएम सगीर ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि तेलपा थानांतर्गत अंधरा चक में ग्रामीणों द्वारा बिजली के सवाल को लेकर आंदोलन किया गया था. ग्रामीणों पर केस दर्ज करना एक गंभीर जन तंत्र विरोधी कार्रवाई है.

पार्टी इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करती है तथा जिला प्रशासन से अभियुक्तों को बिना शर्त रिहा करने की मांग करती है. विदित हो की तेलपा थानांतर्गत गांव में आठ अप्रैल, 2017 को 11000 बिजली तार गिर जाने के कारण मवेशियों की मौत हो गयी थी. इसके बाद बिजली संचार अवरुद्ध हो गया था. बिजली से वंचित ग्रामीणों ने पुनः बिजली चालू करने के लिए सभी संबद्ध अधिकारियों से बात की, परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई. अंत में 22 मार्च, 17 को अंधरा चक गांव के समीप मुख्य रोड को जाम किया गया.

अधिकारियों ने जाम हटाने की कोशिश की, परंतु उग्र ग्रामीण अधिकारियों की घोषणा को झूठा आश्वासन मानते हुए रोड जाम कर डटे रहे. अधिकारियों ने जाम कर रहे लोगों के अलावा कुछ अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं जो आंदोलन में शामिल नहीं थे को भी अभियुक्त बना दिया. केस नहीं हटाया गया, तो पार्टी अन्य दलों व ग्रामीणों के सहयोग से आंदोलन तेज करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >