खरीफ फसल के अच्छे उत्पादन के दिये टिप्स

वंशी अरवल : सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को खरीफ महा अभियान सह महोत्सव, खरीफ प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख महाराणा सिंह यादव ने किया. जबकि मंच की अध्यक्षता कृषि समन्वयक मनोरंजन कुमार ने की. इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए कृषि […]

वंशी अरवल : सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को खरीफ महा अभियान सह महोत्सव, खरीफ प्रशिक्षण सह उत्पादन वितरण कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख महाराणा सिंह यादव ने किया. जबकि मंच की अध्यक्षता कृषि समन्वयक मनोरंजन कुमार ने की.

इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र लोदीपुर के वरीय वैज्ञानिक एके एवं निशांत प्रकाश ने किसानों को खरीफ फसल के अच्छी उत्पादन के लिए गुर बताये. शंकर धान कम पानी में अधिक उपज होने की चर्चा की. वहीं किसानों को रासायनिक खाद का कम उपयोग करने की नसीहत दी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल चौधरी ने किसानों को कहा कि आधार कार्ड तथा मोबाइल नंबर के बिना खाद नहीं मिलेगा. दोनों चीज लेकर दुकानदार के पास जायें.

स्थानीय किसान देव प्रसाद सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए वैज्ञानिक के समक्ष सरकार के द्वारा दी जा रही बीज को कम जमने की शिकायत की. इस मौके पर प्रखंड कृषि समन्वयक धर्मेंद्र कुमार, पप्पू कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >