सुबह होते ही सड़क पर सज जाती हैं दुकानें

घोसी : घोसी धामापुर सड़क एवं बाजार की सड़क पर अतिक्रमणकारियों का दबदबा है. प्रशासन द्वारा पूर्व में कई बार चलाये गये अभियान का असर दिखायी नहीं दे रहा है. अतिक्रमण के कारण बाजारों में हादसा होने की आशंका बनी रहती है. सिंचाई विभाग से शुरू हुआ अतिक्रमण ब्लॉक गेट, थाना गेट, मध्य विद्यालय घोसी, […]

घोसी : घोसी धामापुर सड़क एवं बाजार की सड़क पर अतिक्रमणकारियों का दबदबा है. प्रशासन द्वारा पूर्व में कई बार चलाये गये अभियान का असर दिखायी नहीं दे रहा है. अतिक्रमण के कारण बाजारों में हादसा होने की आशंका बनी रहती है. सिंचाई विभाग से शुरू हुआ अतिक्रमण ब्लॉक गेट, थाना गेट, मध्य विद्यालय घोसी, पुरानी अस्पताल,

आंबेडकर मोड़ समेत कई जगहों पर दुकानें लगायी जाती हैं. अतिक्रमण से इन सभी जगहों पर पैदल चलना तो दूभर होता ही है, वाहनों द्वारा दुर्घटना होने की भी आशंका बनी रहती है. सुबह होते ही अतिक्रमणकारी सड़क किनारे अपनी दुकानें लगाने में जूट जाते हैं. दवा विक्रेता विनोद शर्मा ने बताया कि अतिक्रमण से बाजार की सड़कें आवागमन के लिए थोड़ी बहुत ही बचती है, जिस पर वाहनों के चलने से पैदल चलना मुश्किल हो जाता है. बड़े वाहन के पार करने से जाम लग जाता है.

समाजसेवी मनोज कुमार ने बताया कि अतिक्रमण रहने से व्यवसाय पर भी खासा असर पड़ता है. वहीं, घोसी में बस पड़ाव व टेंपो स्टैंड नहीं रहने से और परेशानी बढ़ जाती है. ब्लॉक का मुख्य गेट भी अतिक्रमणकारियों के कब्जे में रहता है. प्रशासन को इस पर पहल कर अतिक्रमणमुक्त कराना चाहिए. जब इस सिलसिले में सीओ सुमन सहाय से संपर्क किया गया, तो उन्होंने बताया कि अतिक्रमणकारियों को जल्द ही नोटिस भेजा जायेगा. बहुत जल्द ही अभियान चलाकर बाजार एवं अन्य जगह पर किये गये अतिक्रमण को मुक्त कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >