कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में होगा मतदान : डीएम

मखदुमपुर : जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को नगर पंचायत मखदुमपुर के मतदान कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के 19 वार्डों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा. चुनाव में 22461 मतदाता 27 मतदान केंद्रों पर भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. उन्होंने कहा कि […]

मखदुमपुर : जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को नगर पंचायत मखदुमपुर के मतदान कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के 19 वार्डों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा. चुनाव में 22461 मतदाता 27 मतदान केंद्रों पर भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर धारा 107 लागू रहेगी. कोई भी अपरिचित व्यक्ति को घर में न रखे. पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर अशांति फैलाने पर प्रत्याशियों पर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही डीएम ने सभी मतदान कर्मियों को निष्पक्ष मतदान करने का निर्देश दिया तथा कहा कि गड़बड़ी होने पर इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें.
वहीं पुलिस अधीक्षक आदित्य कुमार ने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा तथा मजिस्ट्रेट गश्ती करते रहेंगे. गड़बड़ी करनेवाले किसी भी हाल में बख्शे नहीं जायेंगे. बैठक में एएसपी संजय कुमार सिंह, बीडीओ राजेश कुमार दिनकर, सीओ अरुण कुमार वर्मा समेत कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >