राशन-केरोसिन में कटौती बरदाश्त नहीं

अरवल ग्रामीण : अनुमंडल पदाधिकारी यशपाल मीणा की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में अनुमंडल श्रवण समिति की बैठक हुई. जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के बाद आवश्यक निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि जन वितरण के माध्यम से लाभुकों को दी जाने वाले राशन-केरोसिन में कटौती को कतई बरदाश्त […]

अरवल ग्रामीण : अनुमंडल पदाधिकारी यशपाल मीणा की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में अनुमंडल श्रवण समिति की बैठक हुई. जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के बाद आवश्यक निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि जन वितरण के माध्यम से लाभुकों को दी जाने वाले राशन-केरोसिन में कटौती को कतई बरदाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने जन वितरण प्रणाली के विक्रेता को समय पर राशन का उठाव करने का निर्देश दिया.

साथ ही दुकान को समय पर खोलने एवं बंद करने का तथा तालिका बोर्ड लगाने का निर्देश दिया. ताकि उपभोक्ता को सामानों के मूल्य की जानकारी हो. उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को अपने कार्य क्षेत्र में कम से कम पंद्रह दुकानों को जांच कर प्रतिवेदन सौंपने को कहा गया. वही गोदाम प्रबंधक को राशन गोदाम में आने और गोदाम से निकलने की मात्रा की जानकारी का एक प्रति प्रतिदिन अनुमंडल कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ताकि उसके अनुसार औचक निरीक्षण भी किया जा सके. बैठक में जिप अध्यक्ष रंजय कुमार, सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार, विधायक प्रतिनिधि एके प्रभाकर समेत निगरानी समिति के कई सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >