लावारिस मोटरसाइकिल बरामद

काको : पाली थाने की पुलिस ने मुढ़ारी गांव के समीप से एक बजाज पल्सर बाइक बरामद की है. इस संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह जब गांव के लोग अपने घरों से निकले तो स्कूल के समीप पइन में एक मोटर साइकिल दिखी. उक्त मोटरसाइकिल का आगे का चक्का खुला हुआ […]

काको : पाली थाने की पुलिस ने मुढ़ारी गांव के समीप से एक बजाज पल्सर बाइक बरामद की है. इस संबंध में ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह जब गांव के लोग अपने घरों से निकले तो स्कूल के समीप पइन में एक मोटर साइकिल दिखी. उक्त मोटरसाइकिल का आगे का चक्का खुला हुआ था. मोटरसाइकिल से नंबर प्लेट भी गायब थी. जिसकी सूचना लोगों ने पाली थाने की पुलिस को दी. सूचना पाकर पाली थाने की पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि बाइक के इंजन और चेचिस से बाइक के मालिक के पहचान की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >