अरवल में बिहार दिवस पर होंगे कई कार्यक्रम

अरवल : बिहार दिवस को यादगार बनाने के लिए जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने सभी अधिकारियों के साथ समाहरणालय कक्ष में बैठक की. इस दौरान उन्होंने होनेवाले कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिये. बिहार दिवस पर प्रभातफेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली के अलावा अन्य प्रतियोगिता आयोजित होगी. बुधवार की सुबह सात […]

अरवल : बिहार दिवस को यादगार बनाने के लिए जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने सभी अधिकारियों के साथ समाहरणालय कक्ष में बैठक की. इस दौरान उन्होंने होनेवाले कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कई निर्देश दिये. बिहार दिवस पर प्रभातफेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली के अलावा अन्य प्रतियोगिता आयोजित होगी.

बुधवार की सुबह सात बजे सभी प्रखंडों में प्रभातफेरी निकालने का निर्देश दिया गया है. 12 बजे से समाहरणालय के पास अवस्थित इंडोर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. इसमें निजी एवं सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं कार्यक्रम पेश करेंगे. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. इस अवसर पर पौधारोपण भी किया जायेगा. समाहरणालय परिसर में महिलाओं द्वारा रंगोली एवं मेहंदी, लेमन रेस व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता होगी.

सभी प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा. गांधी मैदान में 23 मार्च की संध्या रंगीन आतिशबाजी का कार्यक्रम किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >