प्रत्येक पंचायत में 25 सक्रिय सदस्य बनाएं

अरवल, ग्रामीण : जदयू सदर प्रखंड अध्यक्ष अमरेश कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक सांस्कृतिक भवन, अरवल में की गयी. इसमें प्रदेश संगठन सचिव सह जिला संगठन प्रभारी रूवल रविदास एवं जिला अध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने भी भाग लिया. संगठन प्रभारी ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में कम- से- कम 25 सक्रिय सदस्य […]

अरवल, ग्रामीण : जदयू सदर प्रखंड अध्यक्ष अमरेश कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रखंड कार्यकारिणी की बैठक सांस्कृतिक भवन, अरवल में की गयी. इसमें प्रदेश संगठन सचिव सह जिला संगठन प्रभारी रूवल रविदास एवं जिला अध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने भी भाग लिया. संगठन प्रभारी ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में कम- से- कम 25 सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा और पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को कहा गया. मद्य निषेध कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री संकल्पित है.

इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को भी संकल्प लेने का आह्वान किया गया. जिला अध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय को जनता तक पहुंचाने की जरूरत है.

साथ ही लोक अधिकार शिकायत कानून को गांव- गांव तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को आह्वान किया गया. राज्य परिषद सदस्य रवि रंजन ने कहा कि सभी सक्रिय सदस्य को एकजुटता करने के लिए निरंतर प्रयास जारी है. इस अवसर पर नर्मदेश्वर पटेल कामेश्वर सिंह, विजय कुशवाहा, पूनम देवी, राजकुमारी देवी, राम जनम सिंह, शशिकांत कुमार रजक के अलावे अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >