अपराध संगोष्ठी आयोजित थानाध्यक्षों को दिया निर्देश

थानों में लंबित मामलों का निष्पादन कर फरार अभियुक्तों को करें गिरफ्तार अरवल : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रविवार को अपराध संगोष्ठी का आयोजन कार्यालय कक्ष में किया गया. संगोष्ठी में सभी थानाध्यक्ष व ओपी अध्यक्ष मौजूद थे. बैठक में होली पर्व को देखते हुए कई आवश्यक निर्देश दिये गये. अपने-अपने […]

थानों में लंबित मामलों का निष्पादन कर फरार अभियुक्तों को करें गिरफ्तार

अरवल : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में रविवार को अपराध संगोष्ठी का आयोजन कार्यालय कक्ष में किया गया. संगोष्ठी में सभी थानाध्यक्ष व ओपी अध्यक्ष मौजूद थे. बैठक में होली पर्व को देखते हुए कई आवश्यक निर्देश दिये गये. अपने-अपने थाना क्षेत्र में अपराधियों व असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने को कहा गया,

ताकि पर्व पर कोई भी अप्रिय घटना न हो. उन्होंने निर्देश दिया कि जिस थाना क्षेत्र में शराब की बिक्री या शराब के सेवन करते लोग पकड़े जायेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. वहीं अपने-अपने थाने के लंबित मामलों का निष्पादन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी शीघ्र करने का भी निर्देश दिया है. इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों को निर्वहन करने का निर्देश दिया. इस दौरान सभी चौक चौराहों, बाजारों, हाटों में गश्ती तेज करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >