हर हाल में 25 सक्रिय सदस्य बनाएं: विधायक

अरवल,ग्रामीण : जदयू जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल कि अध्यक्षता में सभी प्रखंड अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक की. कुर्था विधायक सत्यदेव कुशवाहा ने भी भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सभी पंचायतों में कम से कम हर हाल में 25 सक्रिय सदस्य […]

अरवल,ग्रामीण : जदयू जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल कि अध्यक्षता में सभी प्रखंड अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक की. कुर्था विधायक सत्यदेव कुशवाहा ने भी भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सभी पंचायतों में कम से कम हर हाल में 25 सक्रिय सदस्य बनाने के लिए कहा गया.

बिहार सरकार के सात निश्चय योजना के तहत मद्य निषेध कार्यक्रम, लोक शिकायत निवारण अधिकार कानून को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में भरपूर सहयोग करने की बात कही गयी. उन्होंने कहा मद्य निषेध कार्यक्रम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सराहनीय कदम है इसे देश स्तर पर लागू होना चाहिए. बिहार सरकार के सात निश्चय को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता को पहल करने की सलाह दी गयी.

इस अवसर पर संगठन के प्रभारी रूबल रविदास ने कहा कि प्रत्येक पंचायत में कम से कम 25 सक्रिय सदस्य बनाकर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है. जिला क्षेत्र के सभी बूथों पर कमेटी बनाकर संगठन को धारदार व मजबूत बनाने की प्रक्रिया जारी है.

शीघ्र ही इस कार्य को पूरा कर लिया जायेगा. बैठक में दयानंद सिंह, ओम प्रकाश वर्मा, रंजन रजवार, शहजानंद पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >