सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, रोड जाम

कुर्था : स्थानीय थाना क्षेत्र के एसजेएस कॉलेज के समीप कुर्था-किंजर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की अहले सुबह एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पाते ही कुर्था प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और […]

कुर्था : स्थानीय थाना क्षेत्र के एसजेएस कॉलेज के समीप कुर्था-किंजर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की अहले सुबह एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पाते ही कुर्था प्रभारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया. घायल युवक को पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था लायी,

जहां उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जहानाबाद रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार अरवल जिले के महेंदिया गांव निवासी सुदर्शन मिस्त्री के 19 वर्षीया पुत्र राजेश कुमार कुर्था थाना के गंगापुर निवासी चंद्रदेव मिस्त्री के यहां अपने बड़े भाई की शादी का कार्ड बांटकर ममेरा भाई मुन्ना मिस्त्री के साथ लौट रहा था. रास्ते में एसजेएस कॉलेज के समीप कुर्था-किंजर मुख्य सड़क पर उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिससे राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >