अरवल : जिला पर्षद अध्यक्ष रंजय कुमार की अध्यक्षता में हुई विशेष बैठक में वित्तीय वर्ष 2017-18 की प्रथम किस्त की दो करोड़ से अधिक राशि व्यय करने पर आवश्यक निर्णय लिया गया. वित्तीय वर्ष 2017-18 की प्रथम किस्त की राशि 2 करोड़, 1 लाख, 76 हजार 799 रुपये सरकार ने उपलब्ध करायी है. बैठक में जिला पर्षद अरवल भाग 2 के मंजू कुमारी के द्वारा प्रस्ताव प्रेषित किया गया,
जिसमें वित्तीय वर्ष 2017- 18 का पंचम राज्य वित्त आयोग मद प्रथम किस्त की राशि का व्यय 31 मार्च के अंदर खर्च करने के लिये जिला परिषद में सभी प्रकार के मदों की राशि का व्यय जिला पर्षद अध्यक्ष के अनुमोदन के माध्यम से उप विकास आयुक्त के द्वारा किये जाने के लिये वित्तीय वर्ष 2016-17 में कार्यालय संचालन के लिए 10 प्रतिशत राशि सुरक्षित रखी थी. उक्त राशि के व्यय का विवरण सदन को उपलब्ध कराने एवं पंचायतीराज विभाग पटना के पत्रांक 27 में वर्णित कंडिका के अनुसार प्रतिनिधि अध्ययन एवं पारित राशि का व्यय जिला परिषद अध्यक्ष की अनुशंसा के आधार पर करने और शेष राशि को जिला परिषद क्षेत्रों ने बराबर-बराबर वितरण करने का प्रस्ताव लाया गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया.
एक भाग की राशि को जिला पर्षद अध्यक्ष की अनुशंसा के आधार पर किया जायेगा. बैठक में जिला पर्षद उपाध्यक्ष ललिया देवी, कार्यपालक पदाधिकारी विंदेश्वरी प्रसाद, कंचन देवी, मंजू देवी, कांति देवी, सरोज देवी, नीरज शर्मा, आनंद कुमार चंद्रवंशी शामिल थे.
