33 हजार केवी का पोल बहा

जहानाबाद सदर : फल्गु नदी में आये उफान में घोसी थाना क्षेत्र के वंशी बिगहा गांव के समीप पानी के तेज बहाव में 33 हजार वोल्ट के संचारण लाइन का पोल बह गया. जिसके कारण 33 हजार वोल्ट में 10 पोल का तार टूट गया. पोल बह जाने तथा तार टूट जाने के कारण सोनमा […]

जहानाबाद सदर : फल्गु नदी में आये उफान में घोसी थाना क्षेत्र के वंशी बिगहा गांव के समीप पानी के तेज बहाव में 33 हजार वोल्ट के संचारण लाइन का पोल बह गया. जिसके कारण 33 हजार वोल्ट में 10 पोल का तार टूट गया. पोल बह जाने तथा तार टूट जाने के कारण सोनमा विद्युत पावर सब स्टेशन की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी.

जिसके कारण सोनमा के आसपास के दर्जनों गांव में शाम होते ही अंधेरा छा जा रहा है. विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नदी के जल स्तर में वृद्धि होने के कारण पोल को अभी तक नहीं गाड़ा जा सका है.

एसडीओ ने किया मुआयना: जहानाबाद सदर. एसडीओ डाॅ नवल किशोर चौधरी ने सोमवार को दरधा नदी, फल्गु नदी तथा मोरहर का घूम-घूम कर मुआयना किया तथा नदी के जल स्तर का जायजा लिया. उन्होंने नदी तट पर बसे गांव के लोगों को नदी तट से गांव के बच्चों को दूर रहने का निर्देश दिया.
क्या कहते हैं अभियंता
सहायक अभियंता को स्थल जांच के लिए भेजा गया है. 24 घंटे के अंदर उसे ठीक करा दिया जायेगा तथा सोनमा विद्युत पावर सब स्टेशन की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.
अमोल कुमार , कार्यपालक अभियंता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >