मांगों को लेकर किसान संघ का धरना नौ को

बिहारशरीफ : पांच सूत्री मांगों को लेकर विभिन्न किसान संगठनों के सदस्यों ने सोमवार को बैठक किसान संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में की. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्रांति दिवस 09 अगस्त को बिहारशरीफ स्थित अस्पताल मोड़ पर धरना दिया जायेगा तथा किसानों के कृषि कर्ज माफ करने, हरनौत में आंदोलन […]

बिहारशरीफ : पांच सूत्री मांगों को लेकर विभिन्न किसान संगठनों के सदस्यों ने सोमवार को बैठक किसान संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में की. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि क्रांति दिवस 09 अगस्त को बिहारशरीफ स्थित अस्पताल मोड़ पर धरना दिया जायेगा तथा किसानों के कृषि कर्ज माफ करने, हरनौत में आंदोलन करने वाले किसानों का कृषि कर्ज माफ करने, हरनौत में आंदोलन करने वाले किसानों को बिना शर्त मुकदमा वापस लेने, फसलों का लाभकारी कीमत देने आदि मांगें धरना के माध्यम से रखी जायेगी. बैठक में पाल बिहारी लाल, राजकिशोर प्रसाद, चंद्र उदय कुमार, जनार्दन प्रसाद, शहनवाज, रंजीत सिंह, रामेश्वर चौधरी रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >