शराब के धंधे में शामिल लोगों को चिह्नित कर जेल भेजें

अरवल : डीएम आलोक रंजन घोष ने अपने कार्यालय कक्ष में नयी शराब नीति के तहत जिले को शराब मुक्त बनाने के लिए उत्पाद विभाग के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में अब तक शराब मुक्त रखने के लिए की गयी कार्रवाई की अद्यतन जानकारी ली गयी. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बार-बार शराब पीने […]

अरवल : डीएम आलोक रंजन घोष ने अपने कार्यालय कक्ष में नयी शराब नीति के तहत जिले को शराब मुक्त बनाने के लिए उत्पाद विभाग के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में अब तक शराब मुक्त रखने के लिए की गयी कार्रवाई की अद्यतन जानकारी ली गयी. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बार-बार शराब पीने या शराब बिक्री करने में पकड़े जा रहे हैं.

उन पर सीसीए चलाने के लिए प्रस्ताव भेजें.उन्होंने कहा कि वैसे जगहों पर शराब के धंधे में शामिल लोगों को चिह्नित कर अविलंब गिरफ्तार कर जेल भेजने को कहा. उन्होंने उन गांवों में लोगों को जागरूक करने को कहा जहां पर लोग गलतफहमी में बैठे हुए हैं. नयी शराब नीति के तहत कठोर सजा के साथ आर्थिक दंड लगाने का कानून बना हुआ है. इसके तहत शराब पीने वाले एवं बिक्री करने वाले तथा बनाने वाले पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

बैठक में एसपी दिलीप कुमार ने प्रभारी उत्पाद निरीक्षक राजकुमार, इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह, संतोष कुमार सहित कई थानाध्यक्ष उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >