पौधारोपण का डीएम ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम . विश्व युवा दिवस के अवसर पर िजले में पौधारोपण कार्यक्रम अरवल : विश्व युवा दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी के तहत जिले में एक लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के तहत डीएम आलोक रंजन घोष ने करपी के दौरा गांव में फीता काट कर पौधारोपण कार्य का शुभारंभ किया. इस मौके पर […]

कार्यक्रम . विश्व युवा दिवस के अवसर पर िजले में पौधारोपण कार्यक्रम

अरवल : विश्व युवा दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी के तहत जिले में एक लाख पौधे लगाने के लक्ष्य के तहत डीएम आलोक रंजन घोष ने करपी के दौरा गांव में फीता काट कर पौधारोपण कार्य का शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने गांव में पौधा लगाया व ग्रामीणों को प्रत्येक अवसर पर कम से कम एक पौधा लगाने व उसके सुरक्षा करने का संदेश दिया. उसके बाद उन्होंने राजकीयकृत प्लस-टू उच्च विद्यालय इटवां में पौधारोपण किया. संबोधन में उन्होंने कहा कि आज जिले में एक लाख पौधारोपण कार्य हो रहा है. उन्होंने कहा कि लोग पेड़ों की कटाई आसानी से कर लेते हैं, लेकिन लगाने में पीछे रह जा रहे हैं,
जबकि पर्यावरण को संतुलित रखने में पौधों की अहम भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक लोग संकल्प लें, कि अगर एक पेड़ की कटाई होती है तो उसके बदले में 10 पौधा लगायेंगे. डीडीसी विंदेश्वरी प्रसाद, एसडीओ यशपाल मीणा, करपी बीडीओ अखिलेश्वर, सदर बीडीओ अरविंद कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल, डीपीआरओ सत्येंद्र कुमार, सेवानिवृत शिक्षक रामध्यान सिंह व विद्यालय के प्रभारी सभी शिक्षक व छात्र उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >