झमाझम बारिश से किसानों में खुशी

कुर्था (अरवल) : विगत कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश से किसानों में खुशी छा गयी है. अच्छी बारिश से उत्साहित किसानों ने धान की रोपनी शुरू कर दी है. वहीं, लोगों को ऊमस भरी गरमी से भी राहत मिली है. वहीं, बारिश के बाद पॉलीथिन, छाता व रेनकोट की मांग बढ़ गयी है. […]

कुर्था (अरवल) : विगत कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश से किसानों में खुशी छा गयी है. अच्छी बारिश से उत्साहित किसानों ने धान की रोपनी शुरू कर दी है. वहीं, लोगों को ऊमस भरी गरमी से भी राहत मिली है. वहीं, बारिश के बाद पॉलीथिन, छाता व रेनकोट की मांग बढ़ गयी है. प्रखंड क्षेत्र के कुर्था, मानिकपुर व मोतेपुर बाजारों में पॉलीथिन व तिरपाल की दुकानें खुल गयी हैं. दुकानदार परशुराम साव, मुन्ना आलम, जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बारिश के कारण पॉलीथिन, छाता व तिरपाल की बिक्री में तेजी आयी है. वहीं किसान अच्छी बारिश देख बेहतर फसल उत्पादन की उम्मीद लगा रहे हैं.

जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानी
बरसात में कुर्था प्रखंड के मानिकपुर, मोतेपुर व कुर्था का अधिकतर इलाका जलमग्न हो गया है. इससे आमजनों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़कों पर बह रहे नाले के पानी व बरसात के पानी से पैदल चलना दूभर हो गया है. सड़ांध से लोगों को घुटन महसूस हो रही है. बावजूद प्रखंड के अधिकारी से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि जलनिकासी के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे हैं. वहीं, कुर्था-गया मुख्य मार्ग एसएच 69 पर यत्र-तत्र बह रहे नाले के पानी ने सड़क की हालत को बदतर कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >