कॉपी जांच में गड़बड़ी की सीबीआइ जांच हो

विरोध. विद्यार्थी परिषद ने निकाली शवयात्रा अरवल ग्रामीण : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के तत्वावधान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी की मुख्यालय शहर में शवयात्रा निकाली गयी. इस दौरान इंटर के रिजल्ट में गड़बड़ी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाते हुए नारे भी लगाये. शवयात्रा अखिल भारतीय विद्यार्थी […]

विरोध. विद्यार्थी परिषद ने निकाली शवयात्रा

अरवल ग्रामीण : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के तत्वावधान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी की मुख्यालय शहर में शवयात्रा निकाली गयी.
इस दौरान इंटर के रिजल्ट में गड़बड़ी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाते हुए नारे भी लगाये. शवयात्रा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यालय से प्रारंभ होकर मुख्यालय शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अरवल-जहानाबाद मोड़ पर पहुंची जहां पुतलाें को जलाया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बिहार की सरकार छात्र-छात्राओं में काफी आक्रोश है. बिहार सरकार के अड़ियल रवैये के कारण इंटरमीडिएट रिजल्ट में भारी पैमाने पर गड़बड़ी हुई,
क्योंकि इसकी कॉपियों की जांच प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के शिक्षकों से करायी गयी थी.वक्ताओं ने मांग की कि कॉपी जांच की गड़बड़ी की सीबीआइ से जांच कराने की मांग की. इस अवसर पर नीतीश कुमार, संजीव कुमार, राजा कुमार के अलावा दर्जनों छात्र मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >