आरा : रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर हुई मौत; परिवार में मचा कोहराम

धमनिया रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक 30 वर्षीय सैलून संचालक की मौके पर ही मौत हो गई. रेलवे लाइन पार करते समय हुए इस हादसे ने परिवार में गहरा सदमा पहुंचा दिया है.

आरा-सासाराम रेलखंड पर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के धमनिया रेलवे क्रॉसिंग के समीप गुरुवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी नगर पंचायत शांति नगर वार्ड नंबर-2 निवासी सुनील ठाकुर का 30 वर्षीय पुत्र गुड्डू ठाकुर है. वह पेशे से सैलून संचालक था.

रेलवे लाइन पार करने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार गुड्डू ठाकुर का धमनिया रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ घर है. वह एक घर में सोए थे. उठने के बाद जब दूसरे घर में जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहे थे, इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम

कुछ देर बाद जब परिजन बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि वह रेलवे लाइन पर मृत अवस्था में पड़े हैं. तब उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी.

सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया.

परिवार में मचा कोहराम और रो-रोकर बुरा हाल

बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी रूबी देवी व दो पुत्रियां महिमा, संतोषी एवं एक पुत्र अभिषेक हैं.

घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. उसकी पत्नी रूबी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >