आरा जंक्शन से रात में घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, स्थिति गंभीर

अहमादाबाद से आने के दौरान आधी रात को आरा जंक्शन पर उतरा था युवक

कोईलवर. प्रखंड के गीधा ओपी के गीधा निवासी एक युवक को शनिवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने आरा में छिनतई के दौरान गोली मार दी. गोली युवक के सीने को भेदती हुई पीठ में अटक गयी. आनन- फानन में उसे आरा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. जख्मी युवक गीधा थाना क्षेत्र के गीधा गांव निवासी दसई यादव का 20 वर्षीय पुत्र रितेश यादव बताया जाता है. वह अहमदाबाद में मजदूरी करता है. अहमदाबाद से लौट रहा था घर : जानकारी के अनुसार गीधा निवासी रितेश अहमदाबाद में रहकर वहां खटाल में काम करता है. वहां से छुट्टी लेकर वह अपने घर गीधा आ रहा था. इसी क्रम में वह शनिवार की रात 11 बजे के करीब आरा जंक्शन पर ट्रेन से उतरा. वहां से कोई सवारी नहीं मिला, तो पैदल ही बस स्टैंड आ गया कि शायद कोई वाहन मिल जाये. काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी कोई सवारी गाड़ी नहीं मिली, तो रितेश पैदल ही गीधा की ओर बढ़ गया. अभी थोड़ी ही दूर आगे बढ़ा तबतक तपेश्वर सिंह इंदु महिला कॉलेज के समीप तीन की संख्या में स्कूटी सवार अपराधी आये और छिनतई करने लगे. विरोध करने पर अपराधियों ने रितेश पर गोली चला दी और सारा सामान लूट कर चलते बने. घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद उधर से गुजर रहे टाउन थाना गश्ती पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है. जख्मी युवक का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ विकास सिंह ने बताया कि युवक को गोली बाएं साइड सीने में बीचों-बीच लगी थी, जो पीठ के पिछले हिस्से में अटकी हुई थी. गोली लगने के कारण उसकी बड़ी आंत एवं छाती क्षतिग्रस्त हो गया था. तत्काल ऑपरेशन कर डैमेज पार्ट्स को रिपेयर कर दिया गया है और फंसे हुए बुलेट को भी निकाल दिया गया है. फिलहाल घायल युवक को ऑब्जर्वेशन में रखा जायेगा. वहीं अब इस घटना को लेकर पुलिस जांच में जुट गयी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज को भी देख रही है, जिससे अपराधियों की पहचान हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >