वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू), आरा के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2026 के नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है.
अब छात्र-छात्राएं 29 जुलाई 2026 की रात्रि 11:59:59 बजे तक अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे.
विश्वविद्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, बीबीए, बीसीए, बीएलआईएस, बीए-एलएलबी, एलएलबी, बायोटेक्नोलॉजी, बीएफएससी, एमबीए एवं एमसीए पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने आवेदन का एक बार सावधानीपूर्वक मिलान करने की सलाह दी गई है.
किन विवरणों में कर सकते हैं संशोधन?
अभ्यर्थी विषय को छोड़कर आवेदन के अन्य विवरणों में संशोधन कर सकते हैं.
इनमें प्रोफाइल, शैक्षणिक विवरण, दस्तावेज अपलोड, कॉलेज वरीयता, मोबाइल नंबर तथा ई-मेल आईडी जैसी जानकारियां शामिल हैं.
समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने की अपील
विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर त्रुटि सुधार की प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है, ताकि नामांकन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.
साथ ही, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं समय-समय पर प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया समूहों से जुड़े रहने की भी सलाह दी गई है.
Also Read : गया जी : रेलवे की पार्सल सेवा से अब देशभर में भेजें फल-सब्जियां, व्यापारियों को दी गई जानकारी
