वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी : आवेदन सुधार का आखिरी मौका, 2 अगस्त तक नाम, दस्तावेज और कॉलेज वरीयता में करें बदलाव

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक (यूजी रेगुलर) और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है. प्रथम या द्वितीय मेरिट सूची में चयनित न होने वाले या आवेदन में त्रुटि वाले छात्र-छात्राएं 2 अगस्त 2026 तक अपने प्रोफाइल और विवरण में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं.

Veer Kunwar Singh University : आरा ने स्नातक (यूजी रेगुलर) सत्र 2026-30 एवं व्यावसायिक सत्र 2026-27 में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. विश्वविद्यालय के अनुसार, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ यूजी रेगुलर (2026-30) के ऐसे छात्र-छात्रा, जिनका चयन प्रथम अथवा द्वितीय मेरिट सूची में नहीं हो सका है, उन्हें अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार का अवसर दिया गया है.

अभ्यर्थी 2 अगस्त 2026 तक विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर आवश्यक संशोधन कर सकते हैं.

समर्थ पोर्टल पर लॉगिन कर प्रोफाइल और विवरण की जांच

विश्वविद्यालय ने बताया कि अभ्यर्थी अपने पंजीकृत आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से vksuadm.samarth.edu.in पोर्टल पर लॉगिन कर प्रोफाइल एवं आवेदन विवरण की जांच करें और आवश्यकतानुसार सुधार करें.

किन-किन विवरणों में किया जा सकता है संशोधन

सुधार के दौरान अभ्यर्थी नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, श्रेणी (कैटेगरी), शैक्षणिक विवरण एवं अपलोड किए गए दस्तावेज तथा कॉलेज वरीयता में संशोधन कर सकते हैं.

सेव एंड लॉक करना अनिवार्य और जारी निर्देश

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थी त्रुटि सुधार के बाद अपने आवेदन पत्र को "सेव एंड लॉक" करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें. यह सूचना छात्र कल्याण अध्यक्ष के आदेशानुसार जारी की गई है.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >