Ara News : चोरी की स्कॉर्पियो से हेरोइन व नकदी के साथ दो गिरफ्तार

भोजपुर की नारायणपुर थाने की पुलिस द्वारा चोरी की स्कॉर्पियो से हेरोइन की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से 8.24 ग्राम हेरोइन, 18 हजार दो सौ रुपये नगद और दो मोबाइल बरामद किये गये हैं.

अगिआंव. भोजपुर की नारायणपुर थाने की पुलिस द्वारा चोरी की स्कॉर्पियो से हेरोइन की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से 8.24 ग्राम हेरोइन, 18 हजार दो सौ रुपये नगद और दो मोबाइल बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार तस्करों में नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव निवासी अमरेश कुमार राय और आरा नवादा थाना क्षेत्र के एकता नगर अनाइठ निवासी राहुल कुमार शामिल हैं. दोनों से बनौली मोड़ के समीप गिरफ्तार किया गया है. अमरेश कुमार राय का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. वह जेल भी जा चुका है. बरामद स्कॉर्पियो रोहतास के एक शख्स की है,जो सारण के डोरीगंज से चोरी की गयी थी. एसपी राज की ओर से शनिवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गई. बताया गया सूचना मिली कि चोरी की स्कॉर्पियो से हेरोइन की तस्करी नारायणपुर के रास्ते की जा रही है. उस आधार पर थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत के नेतृत्व में पुलिस ने बनौली मोड़ के पास स्कॉर्पियो की जांच की गयी. उस दौरान स्कॉर्पियो से 8.24 ग्राम हेरोइन और 18 हजार दो सौ रुपए नगद बरामद किए गए. उसके बाद स्कॉर्पियो सवार दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क और तस्करी में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >