जमीन के विवाद में अधेड़ को पीटा

कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में बुधवार की दोपहर हुई घटना

आरा

. जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में बुधवार की दोपहर जमीन विवाद में एक अधेड़ की पिटाई कर दी गयी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव निवासी स्व. कन्हाई राय के 56 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र राय है. वह किसान हैं. इधर, सुरेंद्र राय ने बताया कि उनके पट्टीदार से ही जमीन को लेकर कुछ वर्ष विवाद चल रहा है. बुधवार की दोपहर उसी विवाद को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद उक्त पक्ष द्वारा उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गयी. हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >