आरा में पति ने बेरहमी से पीटकर की पत्नी की हत्या, अकेला हो गया 6 साल का मासूम

Bihar Crime News आरा में बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव में मंगलवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया.

Bihar Crime News: आरा में बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव में मंगलवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया. मृतक महिला का नाम गौरी देवी (29 वर्ष) है जो कि कटेया गांव निवासी संतोष प्रसाद उर्फ भिखारी की पत्नी थी. हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया है.

पत्नी से किया विवाद,फिर पीट पीट कर हत्या

जानकारी के अनुसार गांव में ही किराने की दुकान चलानेवाले संतोष प्रसाद ने मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी से हुए विवाद के बाद बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. इस दौरान पत्नी को मृत पाकर पति मौके से फरार हो गया.

अकेला हो गया 6 वर्ष का मासूम

जानकारी के अनुसार मृतका का छह वर्ष का एक पुत्र है, जो कि घटना के बाद घर में अकेला हो गया. इस दौरान मामले की सूचना पाकर मृतका के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रहनेवाले माता-पिता मौके पर पहुंचे और मृतका के पुत्र को अपने साथ ले गये.

यह भी पढ़ें : 12 सौ करोड़ रुपये की लागत के साथ लखीसराय में बनेगा मरीन ड्राइव, नगर को मिलेगी जाम से मुक्ति

छानबीन में जुटी पुलिस

बताया जाता है कि संतोष प्रसाद उर्फ भिखारी के पिता की मौत हो चुकी है. जबकि उसकी मां गुजरात में प्राइवेट काम करनेवाले अपने छोटे बेटे के साथ रहती है. वहीं, थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने बताया कि घटना को लेकर अब तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >