करेंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री घायल

संदेश थाना क्षेत्र के अभयपुरा गांव में मंगलवार की दोपहर हुई घटना

आरा.

जिले के संदेश थाना क्षेत्र के अभयपुरा गांव में बिजली के करेंट की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायल संदेश थाना क्षेत्र के तिवारीचक गांव निवासी नरेश शर्मा का 34 वर्षीय पुत्र मुन्ना शर्मा है.

वह पेशे से बिजली मिस्त्री है. इधर, घायल मिस्त्री के परिजन ने बताया कि मंगलवार की दोपहर में अपने गांव अभयपुरा गांव लाइन ठीक करने गया था. इसी दौरान वह बिजली के पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था. तभी वह करेंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >