सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियानिया गांव के समीप मंगलवार की सुबह हुई घटना

आरा. आरा-अरवल मार्ग पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी चौरी थाना क्षेत्र के कोरनडिहरी गांव निवासी कामेश्वर राय का 40 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार है. इधर, रितेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह बाइक वह बाइक द्वारा आरा से वापस गांव लौट रहे थे. उसी दौरान पियनिया गांव के समीप अचानक एक कुत्ता उनकी बाइक के चक्के से टकरा गया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >