चलती बाइक से गिरकर महिला जख्मी

शाहपुर काली मंदिर के समीप रविवार को हुई घटना

आरा.

शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर काली मंदिर के समीप रविवार को चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी महिला शाहपुर थाना क्षेत्र के दूधघाट गांव निवासी नारायण बिंद की 35 वर्षीया पत्नी गीता देवी है.

इधर, जख्मी महिला के परिजन ने बताया कि रविवार की दोपहर वह अपने बेटे विकास कुमार के साथ बाइक द्वारा मार्केटिंग करने के लिए शाहपुर बाजार जा रही थी. उसी दौरान शाहपुर काली मंदिर के समीप वह असंतुलित होकर चलती बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. हादसे में महिला के सर में गंभीर चोटें आयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >