सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक्स-रे संचालक की मौत

आरा-बक्सर एनएच 922 पर बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा के समीप हुई घटना

बिहिया .

आरा-बक्सर एनएच 922 पर बिहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा के समीप रविवार की रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृक व्यक्ति का नाम कुलदीप यादव उर्फ दारोगा यादव बताया जाता है, जो कि शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही रोड निवासी रामाशंकर यादव का पुत्र था. कुलदीप यादव उर्फ दारोगा यादव शाहपुर में एक्सरे-केंद्र का संचालक करता था. जानकारी के अनुसार कुलदीप यादव रविवार को शाहपुर से आरा में किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था. इसी दौरान अमराई नवादा के समीप किसी अज्ञात वाहन से टक्कर होने के कारण उसकी मौत हो गयी. मृतक तीन भाई था और उसके दो लड़के हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल आरा भेज दिया है. वहीं इस हादसे की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिल उनके बीच कोहराम मच गया और परिवार के लोग भागे-भागे आरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां देर रात पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को लेकर अपने गांव पहुंचे. इस घटना के बाद से गांव में भी मातम पसर गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >