आरा
. शहर के टाउन थाना क्षेत्र के धनुपरा गांव में मंगलवार की सुबह कीटनाशक का सेवन करने से किशोरी की हालत काफी गंभीर हो गयी. उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार उक्त किशोरी टाउन थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी 17 वर्षीया काल्पनिक नाम (शालिनी कुमारी) है.इधर, उक्त किशोरी की मां ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह घर में बैठी थी, तो उसकी नानी ने उसे खाना बनाने के लिए कहा. तभी उसने खाना बनाने से साफ इंकार कर दिया. इसी बात पर उसकी नानी द्वारा उसे डांट-फटकार लगायी गयी थी. जिसके बाद गुस्से में आकर उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया और उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी.
