पुल पर ट्रक पलटने से घंटों बाधित रहा आवागमन

कुरमुरी नहर पुल पर हुई घटना, परेशान रहे लोग

तरारी.

तरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तरारी बाजार में बिहिया नहर से निकलते ही कुरमुरी नहर पुल पर शाम में एक बड़ा ट्रक पलट गया, जिससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा. हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की जान – माल की क्षति नहीं हुई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़ा ट्रक संकीर्ण पुल से गुजर रहा था. इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे पुल के किनारे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक एक ओर पलट गया. ट्रक को सड़क से हटाने में करीब छह घंटे का समय लग गया, जिसके कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त पुल घुमावदार और अत्यंत संकीर्ण है , जिसके कारण यहां आये दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं. यह स्थान अब एक तरह से डेंजर प्वाइंट बन चुका है. पुल के निर्माण एवं चौड़ीकरण की मांग कई बार उठ चुकी है , लेकिन अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा इस दिशा में ठोस पहल नहीं की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >