लंगड़ा कहने पर कुदाल के बेंत से पीटकर चाचा की हत्या

कोईलवर के सुरौंधा टापू की घटना, आरोपित गिरफ्तार

कोईलवर.

कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा टापू पर एक नशेड़ी भतीजे ने चाचा की कुदाल के बेंत से पीटकर हत्या कर दी. चाचा का कुसूर इतना ही था कि उसने हल्की नोकझोंक में भतीजे को लंगड़ा कहा था. यह बात उसे इतनी नागवार गुजरी की उसने अपने चाचा की जान ही ले ली.

मृतक की पहचान सुरौंधा टापू निवासी राजनंदन राय के पुत्र मदन राय के रूप में की गयी है. मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था और मजदूरी कर के अपने परिवार का जीवन यापन करता था. जबकि हत्यारोपित भतीजे की पहचान सुरौंधा टापू निवासी बीरबहादुर राय के 22 वर्षीय बेटे कलेक्टर कुमार उर्फ कलक्टर राय के रूप में की गयी है. इधर घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थानाध्यक्ष नरोतमचंद्र और अपर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, जहां जंगल में छिपे हत्यारोपित को ढूंढ गिरफ्तार कर थाने ले आयी, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. इधर इस बाबत सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार की देर शाम मदन राय मजदूरी कर के लौटने के बाद अपने घर के रास्ते में बैठे थे,तभी हत्यारोपित कलक्टर उधर से गुजरा. चूंकि कलक्टर का रिश्ते में चाचा के साथ-साथ मौसा भी लगता था, तो हंसी ठिठोली में उसने हाल समाचार पूछने के दौरान उसे लंगड़ा कह दिया. जिसपर वह भड़क गया और चाचा से उलझ पड़ा. इसके बाद वह गाली-गलौज करते हुए घर चला गया और घर से कुदाल का बेंत लेकर अपने चाचा मदन राय के पास आ धमका और बैठे हुए चाचा के कमर, पीठ और पंजरी पर ताबड़तोड़ मारने लगा. इस घटना के बाद वे वहीं पर गिर गये. इधर घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े भागे घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपित को मारने पीटने लगे, जिसके बाद वह जान छुड़ाकर जंगल में जाकर छिप गया. आनन-फानन में आसपास के लोग गिरे पड़े मदन राय को उठाकर अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थानाध्यक्ष नरोतमचन्द्र, अपर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल समेत अन्य दलबल के साथ सदर एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचे जहां काफी मशक्कत के बाद जंगल में छिपे हत्यारोपित कलक्टर को धर दबोचा गया. पकड़े जाने के बाद उसे कोईलवर थाना लाया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >