विसर्जन से वापस लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, आठ लोग जख्मी

नारायणपुर थाना क्षेत्र के बागी पुल के समीप सोमवार की दोपहर हुई घटना

आरा.

नारायणपुर थाना क्षेत्र के बागी पुल के समीप सोमवार की दोपहर मूर्ति विसर्जन कर वापस लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर पर सवार आठ लोग जख्मी हो गये. घायलों में छह लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जबकि दो लोगों का इलाज शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार घायलों में नारायणपुर थाना क्षेत्र के भलुनी गांव निवासी दीपू कुमार, उसी गांव के रामबदन, चुलबुल कुमार, सोने लाल कुमार एवं उसी गांव के निवासी चार अन्य शामिल हैं. बताया जाता है कि सोमवार की शाम सभी सरस्वती माता की मूर्ति विसर्जन कर बागी पुल से वापस गांव लौट रहे थे. उसी दौरान बागी पुल के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सभी लोग जख्मी हो गये. गंभीर हालत में दो लोगों को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल लाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >