पवना में छज्जा गिरने से दो भाई घायल

घायलों का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

आरा.

पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में मंगलवार की शाम बारिश के दौरान छज्जा गिरने से सगे भाई घायल हो गये, जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाये, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार घायलों में पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी बीरबल यादव का 18 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार एवं 6 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार शामिल हैं. इधर घायलों के परिजन ने बताया कि मंगलवार की शाम बारिश हो रही थी और बारिश से बचने के लिए दोनों घर के बाहर छज्जा के नीचे बैठे हुए थे, तभी अचानक छज्जा भरभरा कर उन पर गिर पड़ा, जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गये. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. हादसे में दोनों भाइयों को काफी गंभीर चोटें आयी हैं. वहीं इस हादसा के बाद मौके पर कुछ देर के लिए परिजनों सहित गांव के लोगों में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. परिजन घायलों को जल्दी से मलबे से बाहर निकाले और इलाज के लिए आरा लेकर चले आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >