अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को मारी टक्कर, चली गयी जान

तरारी प्रखंड के भुलुकुआ गांव के समीप हुई घटना

तरारी.

बिहिया-बिहटा स्टेट हाइवे तरारी विधानसभा क्षेत्र के भुलुकुआ गांव के समीप अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मृतक सिकरहटा थाना क्षेत्र के सिकरौल गांव निवासी विनय पांडेय का 23 वर्षीय पुत्र नारायण पांडेय उर्फ करिया है, जो प्राइवेट नौकरी करता था. मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार को साइकिल से अपने गांव से पीरो बाजार जा रहा था. उसी दौरान भूलकुआं गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी. इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए पीरो रेफरल अस्पताल से आरा सदर अस्पताल ले आये. जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया. इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले ही जा रहे थे, तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. परिजन शव को वापस गांव ले आये और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था. उसके परिवार में मां गुड़िया देवी व एक भाई रोहित पांडेय एवं एक बहन सोनी देवी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >