एकवारी के पास टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत

चालक की गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जाम की सड़क

सहार.

स्थानीय थाना क्षेत्र के आरा-सहार मुख्य मार्ग पर एकवारी के समीप मंगलवार की शाम में अनियंत्रित टैंकर की चपेट में आने के कारण मोटरसाइकिल पर सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों एवं परिजनों ने आरोपित चालक की गिरफ्तारी एवं मुआवजा की मांग को लेकर घटनास्थल पर सड़क जाम कर दिये. जानकारी के अनुसार पवना थाना क्षेत्र के पवना निवासी कृष्णा साह के 30 वर्षीय पुत्र राहुल साह मोटरसाइकिल से खैरा अपने ससुराल दुग्धेश्वर साह के यहां मंगलवार की शाम में आ रहा था, जहां एकवारी गैस एजेंसी के समीप विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित टैंकर की चपेट में आ गया, जिसके कारण घटनास्थल पर ही राहुल साह की मौत हो गयी, जिससे गुस्साये ग्रामीणों एवं परिजनों ने आरोपित चालक की गिरफ्तारी एवं मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दीपक कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा सड़क जाम समाप्त करने के लिए परिजनों से वार्ता कर कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क जाम समाप्त किया गया. बता दें कि राहुल साह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, जिसका एक लड़का एवं एक लड़की है. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम की स्थिति उत्पन्न हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >