सात शराबी सहित नौ आरोपितों को जेल

तरारी में 130 पेटी अंग्रेजी शराब व पिकअप वाहन जब्त

पीरो. पीरो और अगिआंव बाजार थाना की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सात शराबियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के अनुसार अगिआंव बाजार थाना की पुलिस ने नटवार थाना (रोहतास) क्षेत्र के पीपरा गांव निवासी बिंतोष साह, नावानगर ( बक्सर) जिले के धेनुआडीह निवासी मुकेश कुमार, अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के मनैना टोला निवासी उमेश सिंह और कटरिया निवासी नन्हू सिंह को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, दूसरी ओर पीरो थाना की पुलिस ने जोबराडीह निवासी उधारी राम, रंजन सिंह और बैजू सिंह को शराब का सेवन करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीरो थाना की पुलिस ने शराब के एक पुराने मामले में फरार चल रहे बलुआ टोला निवासी हरेराम चौधरी और अशोक चौधरी को गिरफ्तार कर लिया.

130 पेटी अंग्रेजी शराब व पिकअप वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार : तरारी. सिकरहटा थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 130 पेटी अंग्रेजी शराब समेत पिकप गाड़ी और चालक को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी सिकरहटा थाना क्षेत्र के अपर थानाध्यक्ष प्रफुल कुमार ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >