देवराढ़ में छेर नदी से मृत कमलेश बिंद का सिर बरामद

12 मार्च को कमलेश बिंद की सिर काटकर कर दी गयी थी हत्या

जगदीशपुर.

धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर पंचायत के कुनई गांव निवासी शिवकुमार बिंद के पुत्र कमलेश बिंद का 12 मार्च को गर्दन काटकर हत्या कर दी गयी थी, जिसका सिर कटी लाश बक्सर जिले के बगेन गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत शुकर टोला बधार से बरामद की गयी थी. मृतक कमलेश बिंद का कटा सिर देवराढ़ छेर नदी में लोगों ने देखा. इसके बाद वहां पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार देवराढ़ छेर नदी में महिलाएं मवेशी धो रही थीं, तभी महिलाओं ने कमलेश बिंद का कटा हुआ सिर नदी में देखा, तो हो हल्ला करने के बाद वहां पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी. घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा संबंधित थाने की इसकी सूचना दी गयी, जिसके बाद कमलेश बिंद का काटा हुआ सिर बरामद कर लिया गया. जानकारी के अनुसार धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर पंचायत के कुनई गांव निवासी कमलेश बिंद बक्सर जिले के बगेन गोला के पास किसी चिमनी भठ्ठे पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. जिसका 12 मार्च कोबगेन गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत शुकर टोला बधार से उसका शव मिला था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >