नगर पंचायत व पुलिस के रवैया से फुटपाथी दुकानदारों में आक्रोश, देंगे धरना
गड़हनी.
फुटपाथी दुकानदारों को पुलिस के द्वारा आये दिन तंग करने से दुकानदार नगर पंचायत व पुलिस के खिलाफ काफी आक्रोश में हैं. मामला है कि नगर पंचायत में गड़हनी के गोला बाजार से लेकर सब्जी बाजार तक आये दिन नगर पंचायत व पुलिस के द्वारा जानबूझकर तंग किया जा रहा है. तंग करने से गुस्साए फुटपाथी दुकानदारों ने अब पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने का मन बना लिया है. शुक्रवार को भी चरपोखरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह व गड़हनी थानाध्यक्ष के द्वारा दुकानदारों को सड़क किनारे स्थायी दुकान लगाने से मना किया गया. कहा गया कि सड़क से पीछे लगाये गये लोहे की बैरिकेडिंग के पीछे दुकान लगानी है, लेकिन कोई स्थाई दुकान नहीं लगेगी. इस रवैया से दुकानदार अब बहुत गुस्सा में हैं और व्यवसायी संघ के अध्यक्ष श्रीनिवास यादव को बुलाकर रणनीति बना रहे थे. अध्यक्ष ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर दुकानदारों को जानबूझ कर आये दिन तंग किया जा रहा है. वहीं प्रशासन के द्वारा भेद -भाव भी किया जा रहा है, जो ठीक बात नहीं है. अब सभी दुकानदारों के पास एक ही रास्ता बच्चा हुआ है, सभी फुटपाथी दुकानदार दुकान बंद कर अनिश्चित कालीन हड़ताल कर धारना पर बैठेंगे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.