अवैध हथियार व कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

एक की पियनिया गांव एवं दूसरे की बहोरनपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव से मंगलवार की रात की गयी गिरफ्तारी

आरा.

उदवंतनगर थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ दो अपराध कर्मी को गिरफ्तार किया गया. इसमें एक की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के पियनिया गांव एवं दूसरे की बहोरनपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव से मंगलवार की रात की गयी. उनके पास से पुलिस ने एक रिवाल्वर, 20 जिंदा कारतूस, फर्जी लाइसेंस एवं दो मोबाइल बरामद किया. गिरफ्तार अपराध कर्मियों में संदेश थाना क्षेत्र के सुरुंगापुर गांव निवासी जितेंद्र राय का पुत्र नवलेश राय एवं बहोरनपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी स्व. जगनाथ राय का पुत्र ब्रजराज राय है. इसकी जानकारी एसपी राज ने दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पियनिया गांव में छापेमारी कर पहले नवलेश राय को गिरफ्तार किया गया था. उसके पास से 1 रिवाल्वर, 20 कारतूस एवं 1 फर्जी लाइसेंस बरामद किया गया. पूछताछ के दौरान उसने फर्जी लाइसेंस ब्रजराज राय द्वारा दिए जाने की बात कही गयी. उसके निशानदेही पर पुरुषोत्तमपुर से ब्रजराज राय को गिरफ्तार किया गया. इसके पश्चात पुलिस ने दोनों के खिलाफ उदवंतनगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. वही गिरफ्तार ब्रजराज राय पूर्व में बहोरनपुर थाना अंतर्गत हत्या के प्रयास मामले में आरोपित रहा है. छापेमारी में उदवंतनगर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव की सराहनीय भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >