हरितालिका तीज पर सुहागिनों ने की पूजा अर्चना

सुहाग का मांगा वरदान, सुहागिनों व कुंवारियों की मंदिरों में लगी रही भीड़.

आरा

. हरितालिका तीज को लेकर जिले में सुहागिनों व कुंवारी कन्याओं ने घरों व मंदिरों में श्रद्धा व भक्ति के साथ पूजा-पाठ की. इसे लेकर पूरे जिले में उत्साह का माहौल बना रहा. वहीं, मंदिरों में श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ लगी रही. भगवान शंकर व माता पार्वती की आराधना कर पति की लंबी उम्र मांगने के पर्व तीज को लेकर सुहागिन महिलाओं में उत्साह नजर आ रहा था.

कई श्रद्धालु महिलाओं ने अपने घर व मंदिर में सुहाग की कामना को लेकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा मंत्र के साथ की. इससे पूरा वातावरण भक्तिमय लग रहा था. देवी पार्वती ने शिवजी को पति रूप में पाने के लिए यह व्रत किया था. मान्यता है कि इस व्रत को करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है और पति का सौभाग्य बढ़ता है. अविवाहित कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी मिलने के लक्ष्य को लेकर यह व्रत करतीं हैं.

सुबह से ही शुरू हो गयी थी पूजा-पाठ की तैयारीहरितालिका तीज को लेकर सुहागिनों ने सुबह से ही पूजा-पाठ की तैयारी शुरू कर दी थी .इस दौरान पूरे घर की सफाई की गयी. लगभग चार बजे से सुहागिनों ने अपने घर में पूजा-पाठ की व भगवान से सुहाग की लंबी आयु का वरदान मांगा. इसके बाद पूजा की थाली को सजाकर सुहागिन मंदिरों के लिए निकल पड़ी. झुंड के झुंड सुहागिन सड़कों पर दिखाई दे रही थी. मंदिरों में देर शाम तक लगी रही भीड़ पूजा को लेकर देर शाम तक मंदिरों में काफी भीड़ लगी रही. सुहागिन महिलाएं नये-नये आकर्षक परिधानों में सज धजकर पूजा सामानों से भरी पूजा की थाल को लेकर मंदिरों में पहुंची. इस दौरान महिलाओं में श्रद्धा व विश्वास की अविरल धारा बह रही थी. उनकी भक्ति को देखकर लग रहा था, मानो साक्षात धर्म का अवतरण हो रहा हो. मांग में गहरे सिंदूर लगाए महिलाएं भारतीय परंपरा में पूरी तरह रंगी हुई दिखाई दे रही थी. सुहागिनों ने मंदिरों में पूजा-पाठ के दौरान देवी मां को लाल चूड़ियां, लाल चुनरी, कुमकुम चढ़ाया. वही कई सुहागिनों ने दूसरी महिला को सुहाग का सामान दान किया.वहीं शिवलिंग के सामने दीपक जलाकर ऊँ सांब सदा शिवाय नम: मंत्र का जाप 108 बार किया गया ताकि वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो सके. वही आचार्य एवं पुजारी के द्वारा भी वैदिक मंत्रों के साथ महिलाओं को पूजा अर्चना कराया गया. नगर के इन मंदिरों में लगी रही सुहागिनों की भीड़ नगर के पकड़ी चौक शिव मंदिर, बुढ़वा महादेव मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर ,पातालेश्वर मंदिर ,अवधपुरी -उमानगर शिव मंदिर ,रामगढ़िया शिव मंदिर, भलुहीपुर शिव मंदिर, अनाइठ शिव मंदिर ,शिवगंज शिव मंदिर सहित सभी शिव मंदिरों में सुहागिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >