महिलाओं से लूटे गये जेवर बरामद

लूट में शामिल पुलिस ने दो बदमाशों को भी पकड़ा, भेजा जेल

आरा.

13 जून को नगर थाना अंतर्गत पुरानी पुलिस लाइन से दो महिलाओं से मोबाइल, सोने की चेन, लॉकेट और पर्स के छिनने की घटना का नगर थाना पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. इस मामले में नगर थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार करने सहित लूट के सामान को भी बरामद कर लिया है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में संतोष राम उरावगंज, बिहिया तथा दूसरा मनोज साह भदवर बक्सर का रहने वाला है. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >