तिलक समारोह में हंगामा मचाने का विरोध करने पर तीन को पीटा

तियर थाना क्षेत्र के हुलास टोला गांव में हुई घटना

बिहिया.

तियर थाना क्षेत्र के हुलास टोला गांव में आये तिलक समारोह में महिलाओं पर छिंटाकशी करने व हंगामा मचाने का विरोध करने पर दबंगों ने तीन युवकों को पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घटना में जख्मी हुलास टोला गांव निवासी गोरखनाथ सिंह के पुत्र सुमन कुमार, विशेश्वर महतो के पुत्र शिवजी कुमार व धर्मराज महतो के पुत्र सन्नी कुमार का बिहिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया.

जानकारी के अनुसार हुलास टोला निवासी दहारी महतो के पुत्र का शनिवार को तिलक समारोह चल रहा था. इसी दौरान गांव के ही उद्दंड किस्म के कई लड़के शराब पीकर आये और महिलाओं पर छिंटाकशी करते हुए हंगामा मचाने लगे. घटना का विरोध करने व पुलिस के बुलाये जाने पर वे सभी वहां से भाग निकले. घटना के अगले दिन रविवार की सुबह गांव के एक गुट के दर्जनों लोग हथियार व लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे और तीन युवकों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना को लेकर गांव के ही गोरखनाथ सिंह के बयान पर 25 नामजद लोगों के खिलाफ आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >